सभी खबरें

MAINS और NEET की परीक्षाओं को लेकर राहुल ने केंद्र से कहा " सुनी जाए स्टूडेंट्स की मन की बात"

MAINS और NEET की परीक्षाओं को लेकर राहुल ने कहा “सुनी जाए स्टूडेंट्स की मन की बात”

 मेंस और नीट की आगामी परीक्षाओं को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र से कहां है कि वह सिर्फ अपने मन की बात ना करें स्टूडेंट की मन की बात भी सुने.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कही ये बात:- 

आज हमारे लाखों छात्र सरकार से कुछ कह रहे हैं। NEET, JEE परीक्षा के बारे में उनकी बात सुनी जानी चाहिए और सरकार को एक सार्थक हल निकालना चाहिए।

GOI must listen to the #StudentsKeMannKiBaat about NEET, JEE exams and arrive at an acceptable solution.

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1297388296025251841?s=19

 इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके केंद्र सरकार से बात कही थी कि इस महामारी के दौरान परीक्षा कराना बिल्कुल उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लाखों जिंदगियों से खेल रही है. मैं केंद्र सरकार से यह विनती करता हूं कि NEET और मेंस (MAINS) की परीक्षाओं को जल्दी से जल्दी स्थगित कराया जाए

 प्रियंका गांधी ने भी किया ट्वीट:-

कोरोना को लेकर देश में परिस्थितियां अभी सामान्य नहीं हुईं हैं। ऐसे में अगर NEET और JEE परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों ने कुछ चिंताएं जाहिर की हैं तो भारत सरकार व टेस्ट कराने वाली संस्थाओं को उस पर सही से सोच विचार करना चाहिए

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1297415610679230465?s=19

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button