दमोह उपचुनाव:- राहुल लोधी आज करेंगे नामांकन दाखिल, जीत दर्ज कराने की पूरी तैयारी

दमोह उपचुनाव :- राहुल लोधी आज करेंगे नामांकन दाखिल, जीत दर्ज कराने की पूरी तैयारी

दमोह :- मध्यप्रदेश में दमोह सीट पर चुनाव जल्द होने वाले हैं. भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है.

 भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राहुल लोधी आज नामांकन दाखिल करेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में नामांकन पर्चा भरा जाएगा.

 बता दें कि राहुल लोधी वही हैं जिनके पार्टी बदल लेने की वजह से दमोह सीट खाली हो गई. पूर्व में राहुल लोधी कांग्रेस की तरफ से दमोह सीट पर विधायक थे. उन्होंने जयंत मलैया को हराया था.

 एक बार राहुल लोधी के सामने टक्कर के लिए अजय टंडन हैं. इसके साथ ही यह बात भी कही जा रही है कि दमोह उपचुनाव पर राहुल लोधी के दिल में जीत दर्ज कराना काफी मुश्किल हो सकता है.

 वहीं अब जयंत मलैया बीजेपी के साथ पूरी तरह से शामिल हो गए हैं जिसके बाद भीतरघात का डर भी खत्म हो गया है.

Exit mobile version