सभी खबरें

राहुल जी मैं आपको चुनौती देता हूं, आप मुझे समय और स्थान बताएं, मैं आपसे बहस करने के लिए तैयार हूं – कमल पटेल 

मध्यप्रदेश/भोपाल – नए कृषि कानून को लेकर किसानों का आंदोलन लगतार तेज़ होता जा रहा हैं। किसान लगातार अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। किसान केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानून को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं। इधर, कांग्रेस लगतार सत्ताधारी भाजपा को घेरी हुई हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज नेता राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ने चुनौती दी हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा- ‘‘मोदी सरकार की उदासीनता और अहंकार ने 60 से अधिक किसानों की जान ले ली। किसानों के आंसू पोंछने के बजाय यह सरकार उन पर आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। इस तरह की क्रूरता सांगगांठ वाले पूंजीपतियों के हितों को बढ़ावा देने के लिए हैं। राहुल गांधी के ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए कमल पटेल ने कहा कि आप नए कृषि कानून पर बहस करिए और आप कमियां बताइए मैं आपको इस कानून के फायदे बताऊंगा।

इधर, राहुल गांधी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कमल पटेल ने कहा- राहुल जी इटली में बैठकर किसानों के आंसू पोंछने की बात कर रहे हैं। नए कृषि विधेयकों को किसान विरोधी बताने वाले राहुल जी आपको मैं चुनौती देता हूं आप मुझे समय और स्थान बताएं मैं आपसे बहस करने के लिए तैयार हूं। आप मुझे इन विधेयकों की कमियां बताएं मैं आपको फायदे बताऊंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button