बड़ी खबर : तैयार रहे 10वीं -12वीं के छात्र, मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल में किया बड़ा ऐलान, इस दिन होंगी बची हुई परीक्षाएं

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – भारत सरकार द्वारा 25 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। जिसके बाद 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। जिनमें कुछ विषयों की परीक्षाएं अभी बाकी थी। ऐसा माना जा रहा था कि लॉक डाउन ख़त्म होते ही परीक्षाएं दोबारा शुरू होंगी, लेकिन कोरोना संकटकाल को देखते हुए लॉक डाउन को दूसरी बार भी बढ़ा दिया गया।
इसी बीच भारत सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए लॉक डाउन की अवधि को तीसरी बार बढ़ाया हैं। यानी अब ये लॉक डाउन 17 मई तक जारी रहेगा।
इधर, लॉकडाउन तीसरी बार बढ़ जाने के बाद मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बड़ा ऐलान किया हैं। शिक्षा मंडल की और से कहा गया है कि लॉकडाउन के खत्म होते ही 10 दिन के भीतर बची हुई परीक्षाओं को लेकर टाइम टेबल जारी किया जाएगा। जिसके तुरंत बाद बची हुई विषयों की परीक्षाएं संचालित होगी। जिसके तुरंत बाद पेपर होते ही उनकी कॉपिया जाँची जाएगी। ताकि जून तक 10वीं एवं 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए जाए।