सभी खबरें

मैंने ये कभी नहीं कहा कि दिग्विजय सिंह के कारण सरकार गिरी – कमलनाथ

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (MP) में जारी सियासी उठापठक के बीच कल एक खबर आई, जिसने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया। खबर थी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former CM Kamal nath) ने ये माना था कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के कारण प्रदेश से उनकी सरकार गिरी। 

पूर्व कमलनाथ ने कहा था कि दिग्विजय पर उनका हद से ज्यादा विश्वास मध्यप्रदेश में कांग्रेस (Congress) को ले डूबा। कमलनाथ ने बताया था कि उन्हें लगा था कि दिग्विजय सिंह पार्टी और उनके विधायकों (MLAs) को अच्छे से समझते हैं लेकिन शायद दिग्गी राज से बड़ी भूल हो गयी थी। 

पूर्व सीएम कमलनाथ ने बताया कि दिग्विजय सिंह के हर विधायक से तकरीबन दिन में 2 से तीन बार बात हो रही थी। और उन्होंने सीएम को आस्वश्त किया था कि कोई भी विधायक पार्टी छोड़कर नहीं जायेगा आप निश्चिंत रहे। और यही निश्चिन्तता कांग्रेस को ले डूबी। 

अब इन सबके बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बात को सिरे से नकार दिया हैं। उन्होंने कहा कुछ प्रमुख चैनल के पत्रकारों से हुई अनौपचारिक चर्चा को पूरी तरह से ग़लत ढंग से प्रचारित व प्रसारित किया गया हैं। इसमें उन्होंने कहीं भी यह नहीं कहा कि दिग्विजय सिंह ने झूठा विश्वास भरा था, इसके कारण सरकार नहीं बची।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि स्वयं मुझको और दिग्विजय सिंह को कुछ विधायकों ने झूठा विश्वास दिलाया था कि वह वापस लौट आएंगे, उनके झूठे विश्वास पर हम दोनों ने भरोसा किया और हम अपनी सरकार (Government) नहीं बचा पाए। मैंने ये बात कभी नही की के दिग्विजय सिंग के कारण सरकार गिरी हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button