सभी खबरें

देर रात पीड़िता का अंतिम संस्कार करना दलितों को दबा कर उन्हें समाज में उनका "स्थान" दिखाने के लिए यूपी सरकार की शर्मनाक चाल है:- राहुल गांधी

देर रात पीड़िता का अंतिम संस्कार करना दलितों को दबा कर उन्हें समाज में उनका “स्थान” दिखाने के लिए यूपी सरकार की शर्मनाक चाल है:- राहुल गांधी

 नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव:- राहुल गांधी लगातार हाथरस मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार को खेलते हुए नजर आए अभी अभी उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये सब सिर्फ़ दलितों को दबाकर उन्हें समाज में उनका ‘स्थान’ दिखाने के लिए UP सरकार की शर्मनाक चाल है।

हमारी लड़ाई इसी घृणित सोच के ख़िलाफ़ है. 

 

 बिना परिजनों के पुलिस वालों ने कर दिया पीड़िता का अंतिम संस्कार

हाथरस रेप में कल देर रात ही पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया गया. मां चीत्कार करती रही कि वह अपनी बेटी की अंतिम विदाई घर से कराना चाहती है पर पुलिस वालों ने एक न सुनी. पिता डीएम से गुहार लगाता रहा कि उसे बेटी की विदाई घर से करने दे पर पुलिस वालों ने घर में बैरिकेडिंग कर खेत में ही पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया.. 
 इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस हर सवाल जवाब से बची हुई नजर आई.. 
 परिजनों का कहना है कि आरोपियों को हर हाल में फांसी की सजा सुनाई जाए.. 
 पीड़िता से रेप कर चारों आरोपियों ने उसकी जीभ काट डाली और गर्दन और पीठ की हड्डियां भी तोड़ दी. 
 कल पीड़िता ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया.. 
 इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुए लोग सीबीआई जांच की मांग भी कर रहे हैं. 

 कांग्रेस ने मांगा आदित्यनाथ से इस्तीफा:- 

 वहीं कांग्रेस पार्टी योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग कर रही है वह कांग्रेस पार्टी का कहना है कि जब तक योगी आदित्यनाथ अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते तब तक कांग्रेस का यह आंदोलन चालू रहेगा. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button