पीएम के आंसुओं से नहीं ऑक्सीजन से बचाई जा सकती है लोगों की जान, जब चाहिए था ऑक्सीजन तथा बंगाल पर ध्यान :- राहुल गांधी

पीएम के आंसुओं से नहीं ऑक्सीजन से बचाई जा सकती है लोगों की जान, जब चाहिए था ऑक्सीजन तथा बंगाल पर ध्यान :- राहुल गांधी

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है उन्होंने कहा है कि लोगों की जान प्रधानमंत्री मोदी के आंसुओं से नहीं बल्कि ऑक्सीजन से बचाई जा सकती है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार कोरोनावायरस को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं इसी दौरान आज मंगलवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने जमकर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

 राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री का फोकस ऑक्सीजन पर नहीं बल्कि बंगाल पर था. इन्होंने कोविड-19 मैनेजमेंट पर एक रिपोर्ट भी जारी की है. इसका नाम वाइट पेपर दिया गया है .

 

वाइट पेपर को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि इसका मतलब कोरोना की तीसरी लहर से बचने में देश की मदद करना है दूसरी लहर में सरकार काफी लापरवाही रही. इस बार हमें तैयारियां पहले से ही करनी होगी ताकि तीसरी लहर इतनी खतरनाक साबित ना हो.

Exit mobile version