सभी खबरें

पंजाब:- कृषि बिल पर बोले राहुल गांधी, देश का किसान 1 इंच भी पीछे नहीं हटेगा "56 इंच" को सिखाएंगे सबक!

पंजाब:- कृषि बिल पर बोले राहुल गांधी, देश का किसान 1 इंच भी पीछे नहीं हटेगा “56 इंच” को सिखाएंगे सबक!

 पंजाब/गरिमा श्रीवास्तव:- मोगा पंजाब में आज जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि COVID-19 के समय इन 3 कानूनों को लागू करने की क्या जरूरत थी? कानून लागू करने थे तो लोकसभा, राज्यसभा में बातचीत करते। PM कहते हैं कि किसानों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं, अगर किसानों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं तो लोकसभा, राज्यसभा में खुलकर बात क्यों नहीं की. 

पंजाब का किसान, हरियाणा का किसान, पूरे हिन्दुस्तान का किसान एक इंच पीछे नहीं हटेगा हम नरेंद्र मोदी की सरकार, इन कानूनों के खिलाफ लड़ेंगे और इन लोगों को हरा के दिखाएंगे.

 इसके साथ ही हाथरस मामले पर राहुल गांधी ने कहा कि कल मैं UP में था,उधर हिन्दुस्तान की एक बेटी को मार दिया गया और जिन लोगों ने मारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और जिस परिवार की बेटी को मारा गया उनको अपने घर के अंदर बंद कर दिया गया। DM ने उनको धमकाया,मुख्यमंत्री ने धमकाया, ये है हिन्दुस्तान की हालत…

 हाथरस मामले को लेकर विपक्ष लगातार भारतीय जनता पार्टी की राज्य और केंद्र सरकार पर हमलावर हो रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की जा रही है. कल मुख्यमंत्री ने हाथरस केस को सीबीआई के हाथ सौंप दिया है… 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button