24 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

माता-पिता अपनी लड़कियों को दें अच्छे संस्कार, तब ही रुक सकती है रेप की घटनाएं – BJP विधायक

माता-पिता अपनी लड़कियों को दें अच्छे संस्कार दें, तब ही रुक सकती है रेप की घटनाएं - BJP विधायक

उत्तर प्रदेश – उत्तरप्रदेश के हाथरस (Hathras of Uttar Pradesh) जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 साल की युवती के साथ हुुुए गैंगरेप और उसकी मौत के बाद से देशभर में बवाल मचा हुआ हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM yogi adityanath) को आलोचना झेलना पड़ रहा हैं। इसके साथ ही इस मुद्दे पर अब जमकर राजनीति और बयानबाज़ी हो रहीं हैं। 

इस बीच भारतीय जनाता पार्टी (बीजेपी) विधायक ने अजीबोगरीब बयान दिया हैं। उत्तर प्रदेश के बलियाजिला के बैरिया से विधायक सुरेन्द्र सिंह ने इस मामलें में कहा कि सभी माता-पिता अपनी लड़कियों को अच्छे संस्कार दें, तब ही रेप की घटनाएं रुक सकती हैं। 

सुरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि मैं विधायक के साथ एक शिक्षक हूं। ये घटनाएं संस्कार से रुक सकती है। शासन और तलवार से रुकने वाली नहीं हैं। सभी माता-पिता का धर्म है कि अपनी बेटी को एक संस्कारिक वातावरण में रहने, चलने और शालीन व्यवहार प्रस्तुत करने का तरीका सिखाएं।उन्होंने कहा कि संस्कार और सरकार का संयोजन देश को सुंदर बना सकता है, कोई दूसरा रास्ता नहीं हैं। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।