.jpeg)
बीजेपी और आरएसएस हैं सोशल मीडिया फेकर्स, जमा लिया है कब्जा, जनता में फैलाते हैं नफरत:- राहुल गांधी
नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव:- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए जमकर तंज कसा है उन्होंने कहा है कि भाजपा और आरएसएस चल मीडिया के माध्यम से जनता में नफरत फैलाती है. इसके साथ ही यह भी आरोप लगाए हैं कि भारतीय जनता पार्टी भारत में व्हाट्सएप और फेसबुक को नियंत्रित करती है.
बताते चलें कि राहुल गांधी ने ट्वीट कर एक अखबार की रिपोर्ट का हवाला दिया है. गांधी ने ट्वीट किया, 'बीजेपी और आरएसएस का भारत में फेसबुक और वॉट्सऐप पर कब्जा है. वे इसके जरिये फेक न्यूज और नफरत फैलाने का काम करते हैं. वे इसका इस्तेमाल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए करते हैं.'