सभी खबरें

बीजेपी और आरएसएस हैं सोशल मीडिया फेकर्स, जमा लिया है कब्जा, जनता में फैलाते हैं नफरत:- राहुल गांधी

बीजेपी और आरएसएस हैं सोशल मीडिया फेकर्स, जमा लिया है कब्जा, जनता में फैलाते हैं नफरत:- राहुल गांधी

 नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव:- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए जमकर तंज कसा है उन्होंने कहा है कि भाजपा और आरएसएस चल मीडिया के माध्यम से जनता में नफरत फैलाती है. इसके साथ ही यह भी आरोप लगाए हैं कि भारतीय जनता पार्टी भारत में व्हाट्सएप और फेसबुक को नियंत्रित करती है. 

 बताते चलें कि राहुल गांधी ने ट्वीट कर एक अखबार की रिपोर्ट का हवाला दिया है.  गांधी ने ट्वीट किया, 'बीजेपी और आरएसएस का भारत में फेसबुक और वॉट्सऐप पर कब्जा है. वे इसके जरिये फेक न्यूज और नफरत फैलाने का काम करते हैं. वे इसका इस्तेमाल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए करते हैं.'

 इस ट्वीट को करने के पीछे वजह यह हैै कि अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट में कहा गया है कि बीजेपी नेता टी.राजा ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा था कि रोहिंग्या मुसलमानों को गोली मार देनी चाहिए. इस तरह की पोस्ट से लोगों के बीच में नफरत की भावना पैदा हो रही है.  उन्होंने मुस्लिमों को देशद्रोही बताया था और मस्जिद गिराने की भी धमकी दी थी. इसका विरोध फेसबुक की कर्मचारी ने किया था और इसे कंपनी के नियमों के खिलाफ माना था. हालांकि कंपनी के भारत में बैठने वाले वरिष्ठ कर्मचारियों ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया था. अब फेसबुक की विश्वसनीयता को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं और यह कहा जा रहा है कि इस प्रकार की नफरत भरी  पोस्ट केेे जिम्मेदार भाजपा और आरएसएस हैं. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button