सभी खबरें

राहुल सोनिया कर रहे विरोध, कांग्रेस विधायक ने किया CAA का समर्थन, पढ़ें पूरी खबर

मंदसौर / गरिमा श्रीवास्तव :- एक तरफ जहाँ देश के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता CAA  का विरोध कर रहे हैं वहीं मंदसौर के विधायक हरदीप सिंह ने समर्थन कर के कांग्रेस के दिलों में आग उत्पन्न कर दिया है।

हरदीप सिंह ने अपने बयान में कहा कि अगर पड़ोसी देश के सताए हुए लोगों को भारत सरकार अपने देश में रहने की इज़ाज़त देती है, तो इसमें कोई हर्ज़ नहीं है। और देश के समस्त नागरिकों को सरकार द्वारा पारित नए कानून का सम्मान करना चाहिए।
हरदीप का कहना है कि CAA और NRC दो अलग अलग रूप हैं। इन्हे एक ही साथ जोड़कर न देखा जाए।

मध्य प्रदेश में मंदसौर जिले की सुवासरा सीट से विधायक हरदीप सिंह डांग का कहना है कि CAA से भारत में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। किसी की भी नागरिकता को कोई खतरा नहीं है।
हिन्दुस्तान में यह बेवजह की लड़ाई समझ से परे है। जो कि होना नहीं चाहिए।

कांग्रेस के नेता कर रहे CAA का विरोध :-

एक तरफ जहाँ कांग्रेस पार्टी के सभी लोग विरोधाभाषी नारे लगा रहे हैं वहीं कांग्रेस विधायक ने समर्थन कर सबके जहन में सवाल पैदा कर दिए है।
सोनिया गाँधी राहुल गाँधी ने CAA -NRC का जमकर विरोध किया है।

अब देखना यह बेहद दिलचस्प होगा कि हरदीप सिंह डांग के CAA समर्थन करने के बाद कांग्रेस नेताओं की क्या प्रतिक्रिया रहती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button