
Bihar Election:- कांग्रेस नेता राहुल गांधी 23 अक्टूबर को दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित, जानिए कहां करेंगे रैलियां
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 23 अक्टूबर को दो चुनावी रैलियां करने जा रहे हैं. यह दोनों चुनावी रैलियां बिहार चुनाव को लेकर होंगी. बिहार में जीत दर्ज हासिल करने के लिए राहुल गांधी की तरफ से यह रैली की जा रही है. यह रैली एक हिसुआ में और दूसरी कहलगांव में होगी.
बिहार चुनाव बेहद करीब है और सभी पार्टियों ने जीत हासिल करने के लिए अपनी अपनी कमर कस ली है. कोरोना काल में भी चुनावी प्रचार प्रसार जारी है.