सभी खबरें

Indore – अनिश्चि​तकालीन अनशन पर बैठे छात्रों में दिखा रोष,कलेक्ट्रेट का घेराव कर कमलनाथ के​ विरूद्ध की जमकर नारेबाजी

अनिश्चि​तकालीन अनशन पर बैठे छात्रों में दिखा रोष,कलेक्ट्रेट का घेराव कर कमलनाथ के​ विरूद्ध की जमकर नारेबाजी
बेरोजगार छात्रों द्वारा कलेक्टर कार्यालय का घेराव

कृषि महाविद्यालय इंदौर में संपूर्ण मध्य प्रदेश के सभी कृषि छात्रों द्वारा 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन अनशन किया जा रहा है उसी की कड़ी में आज सभी छात्र कृषि महाविद्यालय इंदौर से कलेक्ट्रेट  घेराव के लिए पैदल मार्च करते हुए इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे

मुख्यमंत्री कमलनाथ बेरोजगारी दूर करने का वादा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर छात्र सड़कों पर उतरे हैं इसने कमलनाथ सरकार के पोल खोल दी है ।

छात्रों का यह मार्च इंदौर कृषि महाविद्यालय से शिवाजी प्रतिमा से जीपीयू से नौलखा से भवरकुआ से टावर चौराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय इंदौर पहुंचा
इस दौरान छात्रों जमकर नारेबाजी की की। 
इस दौरान छात्र पंचायत के कोर कमेटी सदस्य रंजीत दुक्तावा ने बताया कृषि विभाग में लगभग 5000 पद खाली पड़ी है जिस संबंध में कृषि सचिव कृषि मंत्री को पहले भी अवगत कराया गया किंतु उस पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया उल्टा सरकार रिटायरमेंट की उम्र 62-63 करके प्रदेश में और बेरोजगारी बढ़ाना चाहती हैं

यात्रा के दौरान कृषि महाविद्यालय इंदौर के पूर्व छात्र राधे जाट मुकेश जाट मनोहर धाकड़ अरविंद शर्मा अनिल बिल्ला कपिल जाट दीपक पटेल विकास चौधरी आदि व समस्त मध्य प्रदेश के अलग-अलग कृषि महाविद्यालय पहुंचे छात्र उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button