सभी खबरें

प्यारे मियां का बेटा गिरफ्तार, 60 लाख रूपए की धोखाधड़ी के मामले में था फरार

प्यारे मियां का बेटा गिरफ्तार, 60 लाख रूपए की धोखाधड़ी के मामले में था फरार

नाबालिग के यौन शोषण मामले के मुख्य आरोपी प्यारे मियां के बेटे ने 60 लाख रूपए की धोखाधड़ी की थी.जिसके बाद उसके बेटे शाहनवाज उर्फ़ बिट्टू को श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि आरोपी शाहनवाज पिछले 7 महीने से लगातार फरार था.इस मामले में आरोपी के पिता माता और एक वकील की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है . शाहनवाज को पूछताछ के लिए 2 दिनों के रिमांड पर लिया गया है . बता दें कि लेक व्यू एनक्लेव अपार्टमेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएन सिंह ने पिछले साल जुलाई 2020 में शिकायत की थी. शिकायत की जांच में पाया गया था कि प्यारे मियां ने अपने घर के सदस्यों के नाम पर ई ब्लॉक लेक व्यू एनक्लेव अपार्टमेंट वेलफेयर सोसाइटी का गठन किया और इसी सोसाइटी के माध्यम से अंसल अपार्टमेंट में ई ब्लॉक में एयरटेल कंपनी का मोबाइल टावर लगवा दिया. उन्होंने वर्ष 2011 से 2020 तक कंपनी से ₹6000000 किराए के रूप में प्राप्त किए लेकिन सोसाइटी के लिए काम नहीं कराया .
 जिसके बाद उन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था.
वहीं प्यारे मियां यौन शोषण की एक पीड़िता की मौत हों गई.
 वही प्यारे मियां यौन शोषण मामले की जांच में यह बात सामने आ रही है कि प्यारे मियां मामले में आयोग को जो जानकारी भेजी गई है वह अधूरी जानकारी है जिसके बाद मामले में फिर से पूरी जानकारी स्पष्ट रूप से भेजने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button