प्यारे मियां यौन शोषण केस : मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, बालिका गृह की लापरवाही उजागर

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश के बहुचर्चित प्यारे मियां यौन शोषण केस में एक बच्ची की मौत की मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट आ गई हैं। इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच एडीएम माया अवस्थी ने की हैं। जिसमें बालिका गृह के मैनेजमेंट की लापरवाही उजागर हुई हैं।

वहीं, माया अवस्थी ने अपनी रिपोर्ट कलेक्टर अविनाश लवानिया को सौंप दी है, रिपोर्ट में सस्पेंड चल रही अधीक्षिका अंतोनिया कुजूर की लापरवाही का खुलासा हुआ हैं। जिसके बाद कलेक्टर ने सस्पेंड अधीक्षका अंतोनिया कुजूर की विभागीय जांच की सिफारिश कमिश्नर से की हैं।

जांच रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

परिवार के साथ घर जाने की बात को लेकर बच्चियों का विवाद अधीक्षिका के साथ होता था। यही कारण रहा कि जब यह विवाद ज्यादा बढ़ गया तो बच्ची डिप्रेशन में चली गई और उसने इतना बड़ा कदम उठाया। 

यदि सिस्टम सही तरीके से काम करता है तो बच्ची को यह गोलियां उपलब्ध नहीं हो पातीं और इतनी बड़ी घटना नहीं होती।

बालिका गृह में बच्चियों को दी जाने वाली दवाओं की निगरानी का कोई सिस्टम नहीं था। यही सबसे बड़ी लापरवाही रही कि बच्ची ने नींद की गोलियां ज्यादा संख्या में लीं और उसकी तबियत खराब होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

बालिका गृह परिसर में गाड़ी की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण कई बार इमरजेंसी इलाज जो सही समय पर हो सकता था वो नहीं हो पाया। गाड़ी न होने के कारण कई बार इलाज में देरी हुई हैं।।

Exit mobile version