पंजाब :- कर्फ्यू पास मांगने पर निहंगों ने काटी एएसआई की कलाई, जानिए क्या है पूरा मामला

जालंधर / गरिमा श्रीवास्तव :- पंजाब में आज निहंग ने पुलिस पर बुरी तरह से हमला कर दिया. आज सुबह 6:00 बजे निहंग ने पुलिस पर हमला किया. 

 एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि एक गाड़ी में पांच निहंग सब्जी मंडी पहुंचे थे जब उन्हें रोककर पास के बारे में पूछा गया, तो वह लोग सब्जी मंडी वालों से झगड़ा करने लगे. ऐसा इसलिए किया जा रहा था क्योंकि सब्जी मंडी में अन्यथा भीड़ ना लगे. 

 पास ना होने पर निहंगों ने सब्जी मंडी वालों से झगड़ा कर भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस वालों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और घेर लिया। 

 पुलिस के गाड़ी रोकते ही निहंग ने पुलिस वालों पर तलवार लेकर हमला कर दिया. हमले में एएसआई की कलाई कट गई जिसके बाद हमलावर निहंग बालबेड़ा क्षेत्र के गुरुद्वारा खिचड़ी साहब में जा छुपे. 

 पुलिस प्रशासन लगातार उन्हें सरेंडर करने की चेतावनी दे रही है जिसके बाद हमलावर लगातार गुरुद्वारे के अंदर से ही पुलिस वालों को धमकी दे रहे हैं. 

 हमले में थाना इंचार्ज बिक्कर सिंह और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए. 

 

Exit mobile version