
Punjab municipal Election live : भटिंडा में 53 साल बाद कांग्रेस का कोई मेयर होगा
पंजाब/ पंजाब के भटिंडा नगरीय निकाय में कांग्रेस का कोई मेयर बनने जा रहा है, इसके पहले भाजपा का ही मेयर थे. हालाँकि पंजाब नगरीय निकाय चुनाव को किसान आंदोलन से जोड़ा जा रहा है.
पंजाब निकाय चुनाव के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं .सभी 7 नगर निगम में कांग्रेस को जीत हासिल हुई.कुल 50 वार्डों में से 49 पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया. होशियार नगर निगम पर कांग्रेस ने अपनी जीत दर्ज कराई 41 सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई.
होशियारपुर में 4 पर बीजेपी और 3 पर अन्य रहे. कपूरथला नगर निगम पर भी कांग्रेस से अपनी जीत दर्ज कराई 50 वार्ड में से कांग्रेस में 43 पर जीत दर्ज कराई
अबोहर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी. कुल 50 वार्डों में से 49 पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया एक वार्ड में अकाली दल को जीत मिली.
पठानकोट सीट पर कांग्रेस ने 37 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराई भाजपा 11 पर रही.
गुरूहरसहाय नगर काउंसिल में 17 वार्ड पर कांग्रेस ने अपनी जीत दर्ज कराई..जीरा नगर काउंसलिंग में 17 वार्डों में कांग्रेस ने अपनी जीत दर्ज कराई.