खोजें

Punjab Elections : एक्टर सोनू सूद को प्रशासन ने पोलिंग बूथ के अंदर जाने से रोका, कहा निष्‍पक्ष चुनाव होने चाहिए

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

Punjab Elections Live : एक्टर सोनू सूद को प्रशासन ने पोलिंग बूथ के अंदर जाने से रोका, कहा निष्‍पक्ष चुनाव होने चाहिए

पंजाब : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच बड़ी खबर सामने आई है जहां बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को मोगा के एक पोलिंग बूथ के अंदर जाने से प्रशासन ने रोक दिया।

इस पर सोनू सूद ने कहा, 'हमें कई पोलिंग बूथों पर विपक्ष की ओर से धमकी भरे कॉल आने की जानकारी मिली थी। ये कॉल विशेषकर अकाली दल के लोगों की थीं। कई बूथों पर पैसे बांटे जा रहे हैं। ऐसे में हमारी जिम्‍मेदारी है कि हम वहां जाएं और चेक करने के साथ ही निष्‍पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें, इसलिए हम वहां गए थे।

दरअसल, यहां से एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद चुनाव लड़ रही हैं। सोनू सूद ने कहा है कि राज्‍य में निष्‍पक्ष चुनाव होने चाहिए। 

गौरतलब है कि पंजाब में इस समय मतदान हो रहा है। राज्य के 117 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया है। जो अभी भी जारी है। 

 

Exit mobile version