सभी खबरें

Punjab Election Results Live : भगवंत मान का बड़ा ऐलान, राजभवन नहीं बल्कि खटकर कलां में लेंगे CM पद की शपथ 

पोलिटिकल डेस्क : पांच राज्यों में वोटों की काउंटिंग जारी है। रुझानों के मुताबिक पंजाब में आप ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ कर दिया है। इसी बीच जीत के बाद आप से मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है। 

भगवंत मान ने ऐलान किया है कि वह राजभवन नहीं बल्कि खटकर कलां में शपथ लेंगे। बता दें कि खटकर कलां शहीद ए आजम भगत सिंह का गृह जिला है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के किसी भी दफ्तर में मुख्यमंत्री की फोटो नहीं लगेगी, सिर्फ भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर लगेगी। 

उन्होंने आगे कहा कि सरकार बनने के बाद हमारी पहली कलम बेरोजगारी को दूर करने के लिए चलेगी।  हमें युवाओं को रोजगार देना है। आप मेरे ऊपर यकीन रखें, आपको एक महीने में ही अंतर नज़र आने लगेगा। 

भगवंत मान ने आगे कहा कि हम सभी एक साथ मिलकर सेवा करेंगे, जैसे वोट डाला है वैसे ही एकजुट होकर पंजाब को चलाएंगे। पंजाब पहले महलों से चलता था, अब पंजाब गांवों से ही चलेगा। जितने बड़े नाम थे, सब हार रहे हैं. हमने लिखकर दिया था चन्नी साहब हार रहे हैं, वो हो गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button