पंजाब : चुनाव से पहले CM चन्नी के करीबी रिश्तेदार के वहां ED की रेड, अवैध रेत खनन का मामला!

पंजाब : पंजाब में अब कुछ दिन बाद विधासनभा चुनाव होने है, लेकिन उस से पहले राज्य में सियासी हलचल तेज़ हो चली है। बता दे कि मोहाली में CM चरणजीत चन्नी के करीबी रिश्तेदार के यहां एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की टीम ने बड़ी रेड की है। जिसे ही पंजाब में अवैध रेत खनन का सरगना बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस ने 2018 में अवैध रेत खनन को लेकर केस दर्ज किया था। जिसमें बाकी धाराओं के साथ 420 भी लगी थी। उसी के आधार पर इस केस को ED ने टेकओवर कर लिया। शुरूआत में इसमें कुदरतजीत नाम के आरोपी का नाम सामने आया था। उससे पूछताछ हुई तो पता चला कि इसके मुख्य सूत्रधार भूपिंदर हनी हैं। इसके बाद ED भूपिंदर हनी तक पहुंची। जो मोहाली के सेक्टर 70 के होमलैंड सोसाइटी में रहते हैं। यह भूपिंदर हनी ही पंजाब के मौजूदा सीएम चरणजीत चन्नी का करीबी रिश्तेदार हैं। उन्हें सीएम चन्नी की साली का बेटा बताया जा रहा हैै।
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब सीएम चरणजीत चन्नी को लेकर रेत खनन का मामला उठा हो, इस से पहले पूर्व में भी रेत खनन को लेकर सीएम चरणजीत चन्नी पर सवाल उठ चुके है। वहीं चुनाव से पहले एक ईडी की कार्रवाई को लेकर पंजाब का राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है।
इधर, ED इस बात की जांच कर रही है कि भूपिंदर हनी के अवैध रेत माइनिंग में क्या सीएम चन्नी के प्रभाव का इस्तेमाल किया गया। क्या सीएम चन्नी के नाम का इस्तेमाल कर अवैध रेत खनन का काम किया गया। इस मामले में अवैध रेत खनन के जरिए करोड़ों की कमाई का शक है।



