
पंजाब : नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का सूफडा साफ़
पंजाब/ पंजाब नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी का सूफड़ा साफ़ हो गया है. पंजाब नगरीय निकाय चुनाव में 117 निकायों पर चुनाव होना था. जिसमे 9 हजार से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत दांव में लगी थी.
पठानकोट नगर निगम के नतीजे
पठान कोट नगर निगम में कांग्रेस ने बाजी मार ली है. यहां अबतक 30 वार्ड पर कांग्रेस, 9 पर बीजेपी की जीत हुई है, जबकि एक पर निर्दलीय जीता है.