महाकाल मंदिर:- भस्म आरती में 15 मार्च से शामिल हो सकेंगे श्रद्धालु

महाकाल मंदिर:- भस्म आरती में 15 मार्च से शामिल हो सकेंगे श्रद्धालु

उज्जैन:- कोरोनावायरस इन आ जाने के बाद अब देश भर के अलग-अलग क्षेत्रों से जनता को राहत पहुंच रही है. शिवरात्रि बेहद करीब है. भगवान शिव के मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का ताँता लगना शुरू हो चुका है.  विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में 15 मार्च से श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल हो सकेंगे.  मंगलवार को प्रबंध समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि फिलहाल गर्भ गृह में किसी को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी इस पर 15 मार्च के बाद विचार किया जाएगा.उन्होंने शयन आरती में भी दर्शनार्थियों को प्रवेश देने की बात कही है और वही शयन आरती का समय बढ़ा कर रात 10:15 बजे तक का कर दिया गया है.
 प्रबंध समिति ने लिए यह निर्णय :-
 दर्शनार्थी अगर बिना बुकिंग के मंदिर के अंदर दर्शन करने को पहुंचते हैं तो उनको नाराज ना होना पड़े इसके लिए हर संभव निशुल्क सहायता की जाए एवं दर्शन स्लॉट में से उनकी कियोस्क के माध्यम से उनकी बुकिंग कराई जाए.
 बैठक में महाकालेश्वर मंदिर में किए जा रहे विकास कार्यों के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता एवं प्रक्रिया को स्वीकृति प्रदान कराई गई.

 बैठक में इस बात की जानकारी दी गई कि जब से ऑनलाइन दर्शन की सुविधा प्रारंभ हो गई है तब से अनाधिकृत व्यक्तियों का मंदिर में प्रवेश होना बंद हो गया और इस कारण से दर्शनार्थियों के जेब कटने और सामान चोरी होने की घटना में अत्यधिक कमी आई है.

Exit mobile version