मंत्री इमरती देवी के लिए वोट मांगने गए राज्य मंत्री को जनता ने सुनाई खरी खोटी, कहा 3 बार जिताया, नहीं हुआ कोई विकास

मध्यप्रदेश/डबरा – चुनाव आयोग द्वारा मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से प्रदेश में हलचल तेज़ हो गई हैं। इसके साथ ही प्रचार का दौर भी तेज़ हो गया हैं। इस दौरान नेताओं को प्रचार करते हुए विरोध का सामना भी करना पड़ रहा हैं। 

ताज़ा मामला डबरा विधानसभा क्षेत्र का है, जहां प्रदेश के राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह को विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह सोमवार को इस सीट से भाजपा की संभावित प्रत्याशी इमरती देवी के लिए वोट मांगने गए थे। इस दौरान वहां के लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं। 

बता दे कि महाराजपुर गांव में राज्य मंत्री ने कुशवाहा समाज के लोगों के साथ एक बैठक ली। और मंत्री इमरती देवी के लिए वोट मांगे। लेकिन इस दौरान मतदाताओं ने इमरती देवी का जमकर विरोध किया। मतदाताओं ने कहा कि हमने 3 बार जिताया है अभी तक कुछ विकास नहीं हुआ। जब इमरती मंत्री थी तो तुम्हारी नहीं सुनती थी और अब तुम ही वोट मांगने आए हो। इस दौरान मंच पर काफी समय तक हंगामा हुआ। 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। जिसमें ग्वालियर चंबल संभाग की16 सीटें हैं। जिसमें डबरा एक अहम सीट मानी जा रही हैं। वहीं, कांग्रेस और बीजेपी इस सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगा रहीं हैं।

Exit mobile version