सभी खबरें

ट्रैक्टर पर सवार हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता, CM Shivraj के गृह ज़िले में किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

मध्यप्रदेश/सीहोर – दिल्ली में डटे किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह के गृह ज़िले सीहोर के नसरुल्लागंज प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव शामिल हुए। इन दिग्गजों ने ट्रैक्टर पर सवार होकर तहसील कार्यालय का घेराव किया साथ ही एकजुटता का सन्देश दिया। 

दरअसल, बुधवार को कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह के गृह विधानसभा क्षेत्र में नये कृषि कानून के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। नंदगांव से शुरू हुई कांग्रेस की किसान रैली ट्रैक्टर से नसरुल्लागंज पहुंची। ट्रैक्टर पर बैठकर कांग्रेस के दिग्गज वहां पहुंचे और एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कांग्रेस के दिग्गजों ने उपस्थित कांग्रेसियों को संबोधित किया। 

कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिगिवजय सिंह ने कहा मोदी सरकार जो कृषि कानून लाई है वो किसान विरोधी हैं। बिना किसानों से चर्चा किए बड़े बड़े लोगो को फायदा पहुँचाने के लिए कानून लाए गए हैं। उन्होंने मांग है की पीएम तीनों कृषि कानून वापस लें। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि नसरुल्लागंज में एक व्यापारी किसानों को 71 लाख का चूना लगाकर चला गया। इसमें एक किसान कृषि मंत्री कमल पटेल के सगे भतीजे हैं। 

वहीं, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि जैसे अंग्रेजों को भगाने के लिए कांग्रेस और गाँधी जी ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया वैसे ही किसान देश से बीजेपी की सरकार को सत्ता छोड़ने पर मजबूर कर देंगे। उन्होंने कहा कि देश का किसान बहुत मजबूत हैं। किसानों ने चारों तरफ से दिल्ली को घेर रखा हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button