सभी खबरें

जिन धार्मिक स्थलों से यात्राओं-रैलियों पर पत्थर बाजी हुई, उन स्थलों को अधिग्रहण करना चाहिए – रामेश्वर शर्मा 

मध्यप्रदेश/शाजापुर – मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन और मंदसौर में राम मंदिर निर्माण के लिए निकाली जा रही चंदा रैली पर पथराव के बाद आई हिंसा की खबरों के बाद से प्रदेश में सियासी बवाल मचा हुआ हैं। प्रदेश की दोनों पमुख पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी इस मामले को लेकर आमने सामने आ गई हैं। इसी बीच इस मामले को लेकर अब प्रोटेम स्पीकर और बीजेपी के दिग्गज विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान सामने आया हैं। 

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि धार्मिक यात्राओं पर हमला करने वालो के विरुद्ध सख्ती ने निपटा जाएगा। जिन धार्मिक स्थलों से बारातो-धार्मिक यात्राओं-रैलियों पर पत्थर बाजी की जाती है ऐसे स्थलों का शासन द्वारा अधिग्रहण करने के कानून पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने पत्थरबाजी की घटना निंदनीय एवं असहनीय हैं। शर्मा ने शासन एवं प्रशासन द्वारा घटना को अंजाम देने वालो के घरों को जमीन दोज किये जाने के लिए बधाई दी।

वहीं, उन्होंने आगे कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कश्मीर के पत्थरबाजो का भी समर्थन करती थी परंतु अब वहाँ भी पत्थर बाजी बंद है और मध्यप्रदेश में भी इस तरह की घटनाओं को सख्ती से निपटा जाएगा। 

इस से पहले मंत्री विश्वास सारंग में सख्त लहजे में कहा प्रदेश कि फिजा खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मंदिर निर्माण के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा हैं। जन जागरण के प्रकल्प को छेड़ने वालों को प्रदेश में बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी तरह की साजिश को नाकाम किया जाएगा।

जबकि, पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता का कहना है निकाय चुनाव से पहले बीजेपी जानकर माहौल बिगाड़ रही हैं। गुजरात की तरह एमपी में सियासी फायदा लेने के लिए सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश हो रही हैं। यह सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा हैं। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button