खोजें

Valentines Day पर किया प्रपोज, फिर घर पे किया दुष्कर्म, युवती का Congress MLA के बेटे पर आरोप, शिकायत दर्ज 

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

Valentines Day पर किया प्रपोज, फिर घर पे किया दुष्कर्म, युवती का Congress MLA के बेटे पर आरोप, शिकायत दर्ज 

मध्य्प्रदेश/इंदौर/उज्जैन – मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की एक युवती ने बड़नगर विधानसभा (उज्जैन के) कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया हैं। साथ ही युवती ने पुलिस को आपबीती बताते हुए महिला थाने में शिकायत भी दर्ज की हैं। युवती का कहना है कि करण ने वैलेंटाइन-डे पर इंदौर बायपास स्थित होटल में प्रपोज किया और शादी करने का झांसा दिया। उसने नशीला पदार्थ पिलाकर घर ले जाकर दुष्कर्म किया। 

इस पुरे मामले की पुष्टि महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने की। युवती ने पुलिस को बताया- “मेरी करण से मुलाकात दिसंबर 2020 में एक राजनीतिक कार्यक्रम में हुई थी। मैं भी राजनीति से जुडी हुई हूं। राजनीतिक कार्यक्रम में दोस्ती हुई, बात आगे बढ़ी। धीरे-धीरे वाट्सएप और मोबाइल पर बातें होने लगी।  कई बार ये मिलने इंदौर भी आया। 

बाद में इंदौर में खजराना मंदिर में शादी का वादा किया फिर इसके साथ में मथुरा भी गई। वहां से आने के बाद घनिष्ठता बढ़ने लगी तो इसने 14 फरवरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद से इसने मुझसे दूरी बनाना शुरू कर दी। मैंने कई बार शादी के लिए कहा तो ये मुझे धमकाने लगा गालियां देने लगा। युवती ने बताया कि एक गैंगस्टर से भी उसने मुझे व मेरे परिवार को मरवा देने की सुपारी देने की बात कही थी। बाद में उसने पुलिस शिकायत के लिए कहा तो उसे रुपए देकर मामला निपटाने के लिए दबाव बनाने लगा। 

युवती ने बताया कि आरोपी करण मोरवाल के पिता बड़नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। 

वहीं, दूसरी तरफ विधायक मुरली मोरवाल का कुछ और ही कहना हैं। मोरवाल का कहना है कि लड़की बेटे को ब्लैकमेल कर रही हैं। मोरवाल ने बताया कि युवती उनके लड़के से शादी के लिए दबाव बनाया, वह ब्लैकमेल कर रही थी और धमकी दी थी कि शादी नहीं की तो दुष्कर्म के केस में फंसा देगी। विधायक मुरली मोरवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के दो दिन पहले ही इंदौर डीआईजी को आवेदन देकर पूरी घटना से अवगत करवा चुके थे। मैंने भी इंदौर डीआईजी से सत्यता पता कर जांच की मांग की हैं। 

Exit mobile version