सीएम योगी के फैसले पर प्रियंका गांधी का ट्वीट, कहा- उप्र सरकार को साधुवाद

सीएम योगी के फैसले पर प्रियंका गांधी का ट्वीट, कहा- उप्र सरकार को साधुवाद
अन्य राज्यों में फँसे यूपी के कुछ मजदूरों को वापस लाने की पहल पर उप्र सरकार को साधुवाद। हम लगातार इस मुद्दे पर ज़ोर दे रहे हैं और यह उस दिशा में एक सार्थक कदम है।
इसे पूरी तरह से सफल होने के लिए बाकी मजदूरों के लौटने के लिए भी योजना बनानी जरूरी है।
अगर इसी तरह सकारात्मक.. 1/2 https://t.co/k2skJaUbLR
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 24, 2020
भारत में जब कोरोना वायरस ने दस्तक दी तब हालात इतने सख्त नही थे लेकिन जब इस बात का एहसास होता गया कि स्थिति अब गंभीर हो जाएगी तो पूरे देश को जनता कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन कर दिया गया इसका सबसे उल्टा असर प्रवासी मज़दूरों पर पड़ा क्योंकि न तो उनके पास रोजगार बचा और न ही वो अपने घर लौट सकते थे।
उत्तर प्रदेश सरकार का फैसला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में कहा, प्रदेश से बाहर काम करने वाले और वहीं फंसे रह गए प्रदेशवासियों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाएंगे. राज्य के मुख्यमंत्री के इस फैसले का कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है
प्रियंका ने क्या किया ट्वीट
प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट मे लिखा है,”अन्य राज्यों में फंसे यूपी के कुछ मजदूरों को वापस लाने की पहल पर उप्र सरकार को साधुवाद. हम लगातार इस मुद्दे पर ज़ोर दे रहे हैं और यह उस दिशा में एक सार्थक कदम है.इसे पूरी तरह से सफल होने के लिए बाकी मजदूरों के लौटने के लिए भी योजना बनानी जरूरी है. अगर इसी तरह सकारात्मक रूख से देश के हित में हम सब कोऑपरेट करते रहें तो कोरोना से लड़ने मे बहुत मजबूती प्राप्त होगी.”

.jpeg)


