कांग्रेस का चुनावी शंखनाद करेंगी प्रियंका गांधी, जबलपुर में होगा कार्यक्रम

जबलपुर। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी जोरो से तैयारियां करने में जुटी हुई है। एमपी के महाकौशल क्षेत्र का जबलपुर सबसे बड़ा शहर है। इस क्षेत्र में कांग्रेस ने साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 13 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस दौरान भाजपा को सिर्फ दो सीटों से संतोष करना पड़ा था।इसी के चलते कांग्रेस की तेजतर्रार राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार 12 जून को जबलपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा मां नर्मदा की पूजा अर्चना करने के बाद महाआरती में सामिल होगी। साथ ही रोड शो के दौरान वह एक रैली के माध्यम से विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी।

पिछले चुनाव में कांग्रेस ने दी थी BJP को पटखनी
दरअसल, मध्य प्रदेश के महाकौशल क्षेत्र का जबलपुर सबसे बड़ा शहर है। इस क्षेत्र में कांग्रेस ने साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 13 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस दौरान भाजपा को सिर्फ दो सीटों से संतोष करना पड़ा था।

मध्य प्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने कहा कि रैली महाकौशल में आयोजित की जा रही है क्योंकि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा वहां से नहीं गुजरी थी। उन्होंने कहा कि इस रैली से पड़ोसी विंध और बुंदेलखंड क्षेत्रों में कांग्रेस को मदद मिलेगी। इसके अलावा महाकौशल क्षेत्र में मजबूत सत्ता विरोधी लहर भाजपा सरकार के खिलाफ है और कांग्रेस के पारंपरिक आदिवासी मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा इस क्षेत्र में रहता है। प्रियंका गांधी के पहली बार महाकौशल दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।

Exit mobile version