प्रधानमंत्री मोदी ने आज रायसेन में आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान महासम्मेलन में प्रदेश के 50 लाख से अधिक किसानों को सीधे किया "वर्चुअली " संबोधित

रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट : – प्रधानमंत्री मोदी ने आज रायसेन में आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान महासम्मेलन में प्रदेश के 50 लाख से अधिक किसानों को सीधे (वर्चुअली) संबोधित किया। रायसेन किसान कार्यक्रम स्थल से तथा प्रदेश के सभी जिला, जनपद तथा ग्राम पंचायतों से वर्चुअली जुड़े थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने प्रदेश के साढ़े 35 लाख किसानों के खातों में फसल नुकसानी की प्रथम किश्त के रूप में 1600 करोड़ रूपए की राशि अंतरण की शुरूआत की। मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में 70 करोड़ रूपए से अधिक के कृषि अधोसंरचना विकास के कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण किया। संबोधित करते हुए किसान महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हम ने कानून में किसानों को आजादी दी है किसान को जहां फायदा हो वहां बेचे मंडी भी चालू है किसानों को मंडियों से बांधकर जो पाप किया अब नय कृषि कानून सुधार कर रहे है। सरकार पूरी तरह किसानों के लिए समर्पित कोई बिचौलिए नहीं, कोई कमीशन नहीं, सीधे किसानों के खातों में राशि देश में जो कृषि सुधार 25-30 वर्ष पहले हो जाने थे वे अब हुए हैं हमारी नीयत में गंगाजल एवं नर्मदा जल जैसी पवित्रता है। CM शिवराज सिंह चौहान में वही कई योजनाओं से लोगो को लाभान्वित किया
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घुटने टेक कर जनता को प्रणाम किया : –
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह से किसानों को समर्पित है तथा यहाँ किसानों की भलाई के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। आज प्रदेश के 35 लाख से अधिक किसानों के खातों में फसल नुकसानी के 1600 करोड़ रूपए की राशि सीधे उनके खातों में अंतरित की जा रही है, कोई बिचौलिए नहीं, कोई कमीशन नहीं। यह भारत में पिछले 5-6 वर्षों में बनाई गई व्यवस्था का परिणाम है, जिसकी पूरे विश्व में आज प्रशंसा हो रही है। किसानों को खेती से जुड़े कार्यों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड दिलाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें कम ब्याज दर पर ऋण प्राप्त हो रहा है। आज यहां कोल्ड स्टोरेज, वेयर हाऊस आदि कृषि अधोसंरचनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास भी हुआ है, जो कि किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी होंगे। देश में भंडारण की कमी के चलते प्रतिवर्ष एक लाख करोड़ के फल, सब्जी, अनाज खराब हो जाते हैं। हमारी प्राथमिकता है कि देश में भंडारण केन्द्रों का नेटवर्क बनाना तथा फूड प्रोसेसिंग के उद्यम स्थापित करना। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के लिए अत्यंत लाभदायक एवं कृषि की उन्नति के लिए परम आवश्यक है। ये कानून 25-30 वर्ष पहले ही देश में लागू हो जाने थे। पिछली सरकारों ने अपने घोषणा पत्रों में इन्हें लागू करने का जिक्र तो किया परंतु कार्य नहीं किया। कृषि सुधार के संबंध में स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को गत सरकार ने दबा दिया, जबकि हमने उसे लागू किया है। आज जब हमारी सरकार ने किसानों के हित में कृषि सुधारों को लागू किया है तो किसानों में भ्रम एवं डर फैलाया जा रहा है। किसान भाई इसे समझें और बिल्कुल भी भ्रमित न हों। हमारी नीयत माँ गंगा एवं माँ नर्मदा के जल जैसी पवित्र है। हमारा हर कदम किसानों के हित में है। किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गत सरकार ने किसानों से किया गया कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया। किसानों के कर्ज माफ नहीं हुए तथा उन्हें कर्जमाफी के स्थान पर बैंकों के नोटिस व गिरफ्तारी के वारंट मिले। आज विपक्षी किसानों के हित में किए जा रहे सुधारों का विरोध कर रहे हैं तथा भ्रम फैला रहे हैं। आज यूरिया की किल्लत नहीं है विपक्षी यह भ्रम फैला रहे हैं कि एम.एस.पी. बंद हो जाएगा। इससे बड़ा कोई झूठ नहीं है। हमने न केवल विभिन्न फसलों की एम.एस.पी. में पर्याप्त वृद्धि की है बल्कि गत वर्षों में एम.एस.पी. खरीदी भी कई गुना बढ़ गई है। मंडियों के आधुनिकीकरण पर 5000 करोड़ से ज्यादा खर्च करेंगे
नरेंद्र मोदी पीएम : –
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घुटने टेक कर किसानों को प्रणाम किया कॉग्रेश के बड़े बड़े नेताओ पर जमकर निशाना साधा ओर कहा अटल बिहारी और मोदी का उपहार है जो आज किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड मिले। नरेंद्र मोड़ो ने तय किया कि खेती का इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए एक लाख करोड़ का फंड रखा। पहले हम केवल अपनी फसल मंडी में ही बेच सकते थे, मोदी ने क्रांतिकारी फैसला किया, अब किसान की मर्जी मंडी में या मंडी से बाहर अपनी उपज बेचे। यह अधिकार कृषि कानून में दिया। मंडी भी बंद नहीं होगी। मोदी ने किसानों को अपनी अपनी उपज बेचने के लिए स्वतंत्र कर दिया। कृषि कानून में किसानों को अपनी फसल खेत मे ही तैयार होने से पहले बेचने का अधिकार होगा। सुनो कमलनाथ सुनो दिग्विजय आठ माह में 8 हजार करोड़ से अधिक राशि किसानों के खाते में डाले, बैंकों की हालत खराब थी, उनको राशि दी, किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के खातों में राशि डाली, 15 दिन के अंदर 1600 करोड़ किसानों के खातों में पहुंच जाएंगे ये कांग्रेसी किसान कानून के नाम पर आंसू बहा रहे हैं चिंता मत करना एमएसपी जारी रहेगी मंडी जारी रहेगी आंदोलन में देश तोड़ने वाले अलगाववादी लोग घुस गए हैं
MP शिवराज सिंह चौहान CM : –
कृषि मंत्री कमलपटेल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कमलनाथ ने 15 महीने तक किसानों के पैसे पर कुंडली मारे बैठे रहे। प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही मुख्यमंत्री ने किसानों के खाते में बीमा की, प्रधानमंत्री योजना की और कई योजनाओं की हजारों करोड़ की राशि जमा की।
कमल पटेल कृषि मंत्री मध्य प्रदेश : –
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा हम सबका सौभाग्य है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री इस किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। कृषि कानूनों के पक्ष में आज देश का किसान सरकार के साथ खड़ा है। उद्योगपति अपना उत्पाद तैयार करते हैं तो उसकी कीमत तय करने का अधिकार उसका होता है जब उद्योगपति को अपने प्रोडक्ट की कीमत तय करने का अधिकार है एक कारीगर को अपने चीज की कीमत तय करने का अधिकार है तो फिर दिन रात मेहनत कर अपनी कसम पैदा करने वाले किसान को भी उसका कीमत तय करने का अधिकार मिलना चाहिए इस कानून के अंतर्गत यही तो तय किया है अभी किसानों की फसल पर 2.5 प्रतिशत बिचौलियों के पास चला जाता है इस तरह लगभग 3300 करोड़ रूपया इन बिचौलियों के बीच चला जाता है यही पैसा यदि किसान के काम से जुड़े का तो इसमें कौन सा अपराध है
बीडी शर्मा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष : –
इस कार्यक्रम में 10,000 से अधिक किसानों ने भाग लिया जिसमें महिला भी शामिल हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्री कमल पटेल स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी पूर्व मंत्री रामपाल सिंह पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

_kk.jpg)


