प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम : किसानों को मिलेगा (KKC) क्रेडिट कार्ड

नई दिल्ली : आयुषी जैन : किसानों के लिए pm ने एक बड़ी सुविधा लाकर दी है, जहां pm ने किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (PM-Kisan samman nidhi scheme) का लाभ पाने वाले सभी किसानों को मोदी सरकार किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का लाभ भी देगी.
इससे उन्हें खेतीबाड़ी के लिए पैसे आसानी से मिल जाएंगे. इस मामले में साहूकारों पर निर्भरता खत्म होगी. इसके तहत 1.60 लाख रुपये तक का कर्ज लेने पर किसान को कोई गारंटी नहीं देनी होगी. पहले यह सीमा सिर्फ 1 लाख रुपये तक ही थी.
एक तरह से सरकार ने पीएम-किसान योजना को केसीसी से लिंक कर दिया है. ताकि पीएम किसान स्कीम के रिकॉर्ड पर ही किसान को केसीसी का फायदा मिल सके.
जाने क्या है किसान क्रेडिट कार्ड?
किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से 3 लाख रुपये तक का लोन दिया जा रहा है. इसके तहत सरकार किसानों को 7 फीसदी प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 3 लाख रुपये तक का कर्ज देती है. जो समय पर भुगतान करता है उन्हें ब्याज पर 3 फीसदी की और छूट मिलती है. ऐसे में अंतिम ब्याज दर 4 फीसदी ही आती है.
बैंकों की नीयत किसानों को कर्ज के रूप में पैसा देने की नहीं होती है. किसान क्रेडिट कार्ड बनाने में बैंकर अन्नदाता को काफी परेशान कर देता है. सरकार (Modi Government) और आरबीआई (RBI) के आगाह करने के बाद भी सच्चाई ये है कि बैंक अधिकारी गांवों में जाकर न तो केसीसी बनाने का कैंप लगा रहे हैं और न तो किसान के बैंक आने पर उससे ठीक व्यवहार कर रहे हैं. इसलिए अब तक देश के आधे किसानों के पास ही केसीसी की सुविधा है. बाकी या तो सरकारी क्रेडिट से बाहर हैं या फिर साहूकारों से मोटे ब्याज पर पैसा लेकर खेती करने पर मजबूर हो रहे हैं.
तो अब किसानों को ये सुविधा देकर उन्हें परेशानियों से बचाया जा सकता है.
.jpg)


