सभी खबरें

Twilight के हीरो हैं दुनिया के सबसे हैंडसम मैन, साइंस स्टडी की रिपोर्ट ने किया खुलासा

मुंबई / गरिमा श्रीवास्तव :-Twilight प्रेमियों के लिए एक बड़ा समाचार आया है, Twilight के हीरो को दर्शकों ने फिल्म के बाद बहुत अधिक पसंद किया। Twilight के बाद रॉबर्ट पैटिंसन लोगों के बीच काफी प्रचलित हुए। साइंस स्टडी के रिपोर्ट द्वारा Twilight के हीरो रॉबर्ट को दुनिया का सबसे हैंडसम और सुन्दर व्यक्ति घोषित किया गया है।

डेली मेल में एक आर्टिकल छापा जिसके अनुसार ज्ञात हुआ कि फेसियल कॉस्मेटिक सर्जन डा. जूलियन डिसिल्वा ने दुनिया के सबसे सुन्दर पुरुष को लेकर एक स्टडी की है। जिसके बाद Twilight के हीरो रॉबर्ट पैटिंसन को सबसे हैंडसम हीरो का खिताब मिला। स्टडी में कंप्यूटराइज्ड मैपिंग टेक्निक्स के ज़रिए चेहरे के Perfection को मापा गया।
डा. डिसिल्वा ने बताया कि यह स्टडी यह स्टडी पुनर्जागरण के समय पर बनाई गई तकनीकि “गोल्डन रेशो ऑफ़ फी” पर आधारित है।
डिसिल्वा ने बताया की रॉबर्ट का चेहरा कंप्यूटराइज्ड मैपिंग के अनुसार सबसे सुन्दर माना गया है।
पैटिंसन के बाद दूसरे नंबर पर हेनरी केविल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button