
राज्यसभा में बोले पीएम मोदी ,5 अगस्त अलगावादियों के लिए काला दिन
राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन दिया है जहां उन्होनें सरकार के द्वारा किए गए सभी कार्यों को पटल पर रखा।
जम्मूकश्मीर पर बोला
जम्मूकश्मीर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति से राज्य में विकास हुआ है, उन्होनें कहा कि जम्मू कश्मीर में एंटी करप्शन ब्यूरो की पहली बार स्थापना की गई है। राज्य में शांति पूर्ण सरपंच के चुनाव सम्पन्न हुए। राज्य के पुलिसकर्मियों को केंद्रीय भत्ता मिलना शुरू हुआ।
पीएम आवास के लिए मकान
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यहां 24 हजार मकानों का निर्माण किया गया।
अलगावादियों की टूटी कमर
राज्य से धारा 370 की समाप्ति ने अलगावादियों की कमर तोडी है।
नार्थ-ईस्ट में है शांति
प्रधानमुंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यहां लगभग 40 से 50 वर्ष पूर्व से चले आ रहे हिंसक आंदोलनों का खत्मा हुआ है, उन्होनें विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि यदि नार्थ ईस्ट में जरा सा भी हिंसा हुई होती तो सारा विपक्ष वहीं जाकर बैठ जाता।
जीएसटी से लेकर बैंको तक पर रखी बात
सीएए पर रखा पक्ष
सीएए पर बोलते हुए कहा कि देखने को मिल रहा है कि जहां हिंसा हो रही है उसे प्रदर्शन का नाम दिया जा रहा था।
पूर्व के नेताओं का किया जिक्र
अपने वक्तव्य के दौरान उन्होनें पड़ोसी देश में हो रहे अल्पसंख्यक समुदाय पर पूर्व के नेताओं के वक्तव्यों का जिक्र किया जिसमें उन्होनें कहा अल्पसंख्यकों के विषय पर बात की थी। इसमें उन्होनें शास्त्री, लोहिया जैसे नेताओं का नाम लिया
गांव में इंटरनेट कनेक्टविटी
प्रधानमंत्री ने बताया कि हमने गांव को तकनीकी से जोड़ा, हमनें 1.25 लाख गांवों को ब्राडबैंड कनेक्टीविटी से जोड़ा।
ऑपरेशनल एअरपोर्ट में बढ़ोत्तरी
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में हमने ऑपरेशनल एअरपोर्ट की संख्या में बढोत्तरी की है जहां पहले इनकी संख्या 67 थी वह अब बढकर 100 से ऊपर हो चुकी है।