सितंबर के पहले ही दिन महंगाई की मार,घरेलू रसोई गैस की कीमत में फिर से बड़ा इजाफा, 15 दिन में ₹50 महंगा हुआ सिलेंडर

सितंबर के पहले ही दिन महंगाई की मार,घरेलू रसोई गैस की कीमत में फिर से बड़ा इजाफा, 15 दिन में ₹50 महंगा हुआ सिलेंडर
- 1 सितंबर को बड़ी घरेलू गैस की कीमत
- दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में ₹25 की बढ़ोतरी
- 15 दिन में ₹50 महंगा सिलेंडर
नई दिल्ली:– सितंबर महीने की शुरुआत होते ही जनता की जेब पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है. सरकारी तेल कंपनियों ने 1 सितंबर को घरेलू गैस की कीमतों में इजाफा किया है.
देश की राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में ₹25 की वृद्धि हुई है. इसके साथ ही 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी ₹75 का इजाफा हुआ है.
कमर्शियल सिलेंडर ₹75 महंगा :-
रसोई गैस की कीमत के साथ साथ कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े हैं. दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस की कीमत 1693 रुपए है.कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1772, वहीं मुंबई में 1649 रुपए और चेन्नई में 1831 रूपए प्रति सिलेंडर मिल रहा है.
15 दिनों में ही 50 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर
इससे पहले 17 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। यानी 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो चुका है।




