जिला स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत करने की तैयारी, कमलनाथ ने बनाया मास्टर प्लान

मध्यप्रदेश/भोपाल : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने हालही में 58 जिला संगठनों में प्रभारियों की नियुक्ति की थी। प्रभारियों की नियुक्ति के बाद सबसे ज्यादा विवाद विंध्य इलाके को लेकर सामने आए हैं पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता अजय सिंह ने अपनी नाराजगी जताई थी। 

पार्टी के अंदर बढ़ रहे असंतोष को थामने के लिए अब कांग्रेस ने रणनीति बनाना शुरू कर दी हैं। 24 जून से कांग्रेस में भी बैठकों का दौर शुरू होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दिल्ली दौरे से लौटने के साथ ही 24 जून से संभागवार बैठक करने का मन बनाया हैं। कमलनाथ ने बैठकों का दौर शुरू करने की तैयारी की हैं। 

कांग्रेस पार्टी 58 जिलों में संगठन प्रभारियों की नियुक्ति के बाद अब उनके और जिला इकाइयों के बीच समन्वय बनाने के लिए बैठक करने की तैयारी में हैं। 

संभागवार होने वाली बैठकों में प्रभारी के साथ जिला अध्यक्ष और विधायकों को शामिल किया जाएगा। 2023 के चुनाव से पहले होने वाली बैठकें कई मायनों में महत्वपूर्ण होंगी।

बैठकों का मकसद नवनियुक्त प्रभारियों और जिला इकाइयों के बीच समन्वय बनाने के साथ जिला स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत करना हैं। 

गौरतलब है कि प्रदेश में अनलॉक के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां भी फ्री हो गई हैं। अभी तक वर्चुअल तरीके से हो रही बैठकों के बाद अब एक्चुअल बैठक करने में सियासी दल जुट गए हैं। 

Exit mobile version