सभी खबरें

उपचुनावों से पहले प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, इन नियुक्तियों पर चर्चा तेज़, कमलनाथ ने इन्हें सौंपा फ्री हैंड 

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनावों से पहले प्रदेश कांग्रेस ने इसकी तैयारियां तेज़ कर दी हैं।  बता दे कि MP महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद ही अब शहर महिला कांग्रेस की टीम में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। महिला कांग्रेस में काम करने वाली नेत्रियों को लेकर भी विशेष चर्चा है। 

दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई हैं। सूत्रों की माने तो प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने संगठन में मजबूती लाने के लिए बदलाव के अभियान शुरू करने के निर्णय लिए हैं। इसके अलावा कमलनाथ ने अर्चना जायसवाल को फ्री हैंड दिया हुआ है। निष्क्रिय लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र रहेंगी। 

माना जा रहा है कि सबसे पहले भोपाल इंदौर से ही तैयारी की जाएगी। जानकारी की माने तो भोपाल और इंदौर में सबसे पहले महिला अध्यक्ष की कमान किसी नए चेहरे को सौंपी जा सकती है। राजधानी में जहां जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना को लेकर चर्चा है। तो वही इंदौर में शोभा ओझा समर्थक शशि यादव का पद मुक्त होना तय माना जा रहा है।

चर्चाओं की माने तो वर्तमान अध्यक्ष पद पर रीता डोंगरे सहित शशि हाड़ा, साधना भंडारी और शर्मिला धौलपुरे को कमान सौंपी जा सकती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button