
क्या भारतीय जनता पार्टी सरकार के योगी के राज में महिला पुलिस नही है? :- प्रेमचंद गुड्डू
द लोकनीति डेस्क: गरिमा श्रीवास्तव :- कल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस पीड़िता के परिजनों से मिलने गए थ इस दौरान कांग्रेस का कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद प्रियंका गांधी खुद कार्यकर्ताओं के बीच बचाव में जुट गई और इसी दौरान एक पुलिस ने उनके कपड़े पकड़कर उन्हें रोकने का प्रयास किया जिसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से चल रहा है.
जिसके बाद कांग्रेस लगातार उत्तर प्रदेश सरकार को घेर रही है कि यूपी पुलिस में महिला पुलिस नहीं है क्या…? कांग्रेस नेताओं ने इसे रामराज्य नहीं जंगलराज बताया है. प्रेमचंद गुड्डू ने ट्वीट कर कहा कि क्या भारतीय जनता पार्टी सरकार के योगी जी के राज में महिला पुलिस नहीं है..
जो एक पुरुष पुलिस महिला के कपड़े पकड़कर उन्हें रोकने का प्रयास कर रहा है.
कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसका जिम्मेदार ठहराया. खुद प्रियंका गांधी ने कहा कि जो सरकार बेटियों की रक्षा नहीं कर सकता उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.