सभी खबरें

हिजाब विवाद पर प्रवीण तोगड़िया का विवादित बयान, बोले- जनको हिजाब का शौक है वह पाकिस्तान चले जाएं, टिकिट के पैसे मुझसे ले लें।

डिंडौरी/प्रियंक केशरवानीः– कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद थमने का नाम नही ले रहा है, मध्यप्रदेश में हिजाब को लेकर बयानबाजी अभी भी जारी है। अंतरर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने हिजाब को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि देश में हिजाब नहीं चलेगा, देश संविधान से चलेगा, कानून से चलेगा, यहां देश की परंपरा चलेगी। जिलको हिजाब का शौक है वो पाकिस्तान चले जाएं, रास्ता खुला हुआ है। टिकट के पैसे ना हो तो वो भी दे देंगें।

बता दें कि प्रवीण तोगड़िया आज डिंडौरी दौरे पर आए थे, हिन्दु वादी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और यहां प्रेस वार्ता कर मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का खुलकर जवाब दिया और सिहोर में हुए रूद्राक्ष महोत्सव के बारे में भी कहा कि वह धार्मिक कार्यक्रम है उनको रोकना नहीं चाहिए था। कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन और आयोजक मिलकर काम करें, सिहोर में जो हुआ ठीक नहीं हुआ। आगे इस तरह नहीं होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button