मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बड़ा दावा, कांग्रेस के इतने विधायक होंगे भाजपा में शामिल, कांग्रेस में मची हलचल

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बड़ा दावा,  कांग्रेस के इतने विधायक होंगे भाजपा में शामिल, कांग्रेस में मची हलचल

ग्वालियर/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश में 10 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे आएंगे इसी बीच मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है. पदम सिंह तोमर ने कहा कि अभी कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में शामिल होंगे. 

 पदम सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश की जनता विकास चाहती है और बीजेपी ही प्रदेश का विकास कर सकती हैं
 10 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में एक बार फिर से अपनी सरकार बनाएगी. 
 प्लान बी के सवाल पर प्रदुम सिंह तोमर ने कहा कि बीजेपी ने बेहतर काम किए हैं लिहाजा परिणाम बेहतर होंगे..

 कमलनाथ के आरोपों पर दिया जवाब:

 कमलनाथ की तरफ से लगाए गए खरीद-फरोख्त के आरोप को लेकर प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जवाब देते हुए कहा कि अगर आप अपने कार्यकर्ताओं के साथ सही व्यवहार नहीं करेंगे तो वह विकास की ओर बढ़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. 

 तोमर ने कहा कि कमलनाथ का काम सिर्फ कार्यकर्ताओं विधायकों को अपमानित करना है उन्होंने प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाती है जो कुछ भी होता है उनका और उनके बेटे का होता है. ऐसे में जब विधायकों और कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं मिलेगा तो वह सम्मान और विकास के लिए बीजेपी ज्वाइन करेंगे

 अब देखना यह बेहद दिलचस्प होगा कि मध्य प्रदेश की राजनीति में अभी और कितने उतार-चढ़ाव आने बाकी हैं. कितने विधायक दल बदल करेंगे
 राहुल लोधी के भाजपा में शामिल होने के बाद एक सीट और खाली हो गई…

Exit mobile version