दीपावली के उल्लास में पड़ सकता है खलल, नाराज बिजलीकर्मी 1 नवंबर से करेंगे हड़ताल, संयोजक ने कही ये बात 

दीपावली के उल्लास में पड़ सकता है खलल, नाराज बिजलीकर्मी 1 नवंबर से करेंगे हड़ताल, संयोजक ने कही ये बात 

 

 

भोपाल:- मध्यप्रदेश में बिजली कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर पूर्व में हड़ताल करते रहे हैं अब एक बार फिर से बिजली कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है. DA और वेतन वृद्धि के एरियर की राशि नहीं मिलने से नराज मध्य प्रदेश के बिजली कर्मी हड़ताल पर जा रहे हैं बड़े काम का बहिष्कार करते हुए असहयोग आंदोलन करेंगे.

 मेंटेनेंस ट्रांसफार्मर को सुधारने जैसे कई काम नहीं हो सकेंगे और लोगों को भारी मुश्किलों का सामना उठाना पड़ सकता है. मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एंप्लाइज एंड इंजीनियर संगठन में उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को पत्र भी लिखा था. बावजूद मांगे पूरी नहीं हुई है इसलिए अब 1 नवंबर से यह आंदोलन शुरू हो जाएगा.

 संयोजक भी केस परिहार ने कहा कि 21 अक्टूबर को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महंगाई भत्ता और वेतन वृद्धि की एरियर की बकाया राशि के भुगतान की घोषणा की थी.लेकिन प्रदेश की बिजली कंपनियों ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है.

Exit mobile version