सभी खबरें

जनसंख्या नियंत्रण कानून : भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने CM को लिखा पत्र, दिया ये बड़ा उदाहरण

मध्यप्रदेश/भोपाल : बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग उठाई हैं।

दरअसल, देशभर में इन दिनों जनसंख्या नियंत्रण कानून पर चर्चाएं आम बात है, जल्द से जल्द देश भर में इस कानून के लागू करने की मांग तेजी से उठ रही हैं। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नए नियम के तहत अब दो बच्चों के कानून के मान्यता दी हैं। इसी बीच में मध्यप्रदेश में भी यह चर्चा शुरू हो गई हैं। 

बीजेपी विधायक ने सीएम को पत्र लिखते हुए कहा कि उपरोक्त विषयान्तर्गत अनुरोध है कि मध्यप्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर जनसंख्या पर नियंत्रण करने की महती आवश्यकता महसूस की जा रही है। बढ़ती हुई जनसंख्या प्रदेश के विकास, सुशासन एवं सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। 2011 में हुई जनगणना के हिसाब से मध्यप्रदेश की जनसंख्या लगभग 7 करोड़ 25 लाख थी, वहीं 2021 में मध्यप्रदेश की अनुमानित जनसंख्या लगभग 8 करोड़ 75 लाख है अर्थात विगत् 10 वर्षों में लगभग 1.5 करोड़ से अधिक जनसंख्या की बढ़ोत्तरी हुई है जो कि पश्चिमी देशों से कहीं अधिक है। 

उदाहरण के तौर पर जर्मनी की जनसंख्या लगभग 8 करोड़ 37 लाख, फ्रांस की जनसंख्या 6 करोड़, इंग्लैंड की जनसंख्या 6 करोड़ 78 लाख इटली की जनसंख्या 6 करोड़ और स्पेन की जनसंख्या मध्यप्रदेश की तुलना में आधी से भी कम 4 करोड़ 67 लाख है। उल्लेखनीय है कि ये देश जनसंख्या के मामले में मध्यप्रदेश से कम है लेकिन साधन संसाधनों की तुलना में मध्यप्रदेश से कई गुना आगे है ।

आपने अपने कठोर परिश्रम गांव-गरीब किसान प्रदेश के आम नागरिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मध्यप्रदेश को बीमारू, पिछड़े राज्यों की श्रृंखला से निकालकर देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल किया है। मध्यप्रदेश आपके नेतृत्व में प्रगति कर रहा है जो कि निरंतर करता रहेगा ।

आपसे विनम्र अनुरोध है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के परिपेक्ष्य में सार्थक निर्णय लिया जाना मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा, सुशासन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button