सभी खबरें

मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के "थूक कटिंग" मामले पर सियासत शुरु, रामेश्वर शर्मा ने कहा "जिहादी", कांग्रेस ने कहा " हबीब भाजपाई नेता" 

मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के “थूक कटिंग” मामले पर सियासत शुरु, रामेश्वर शर्मा ने कहा “जिहादी”, कांग्रेस ने कहा ” हबीब भाजपाई नेता” 

  •  जावेद हबीब की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
  •  मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट को बाल काटते वक्त थूकना पड़ा महंगा
  •  महिला आयोग ने शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
  •  राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा जावेद हबीब को जारी किया गया नोटिस
  •  मध्यप्रदेश में “थूक कटिंग” मामले पर सियासत शुरू

द लोकनीति डेस्क:गरिमा श्रीवास्तव 
बाल काटते वक्त महिला के बालों पर थूकना मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब  को भारी पड़ गया है. सोशल मीडिया पर जावेद हबीब का वीडियो तेजी से वायरल हुआ.

यह वीडियो वायरल होने के बाद देश में सियासत शुरु हो गई. मध्य प्रदेश भोपाल के हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने सोशल मीडिया पर जावेद हबीब का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि जावेद हबीब पानी की जगह थूक का इस्तेमाल करता हुआ.

जाहिलपना -जिहाद या इस फूहड़ता को क्या कहा जाए …?
जिसके बाद विपक्षी दलों ने तेजी से रामेश्वर शर्मा का घेराव करना शुरू कर दिया है.
कांग्रेस नेता रविंद्र साहू ने विधायक रामेश्वर शर्मा के ट्वीट को कोट् रीट्वीट करते हुए कहा कि जावेद हबीब भाजपा का नेता है ,जिसने हाल ही में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी , जाहिल पन और जलालत भाजपाईयों में कूट – कूट कर भरी पड़ी है…
ट्वीटर पर ट्वीट करने से पहले जानकारी इकट्ठा कर लिया करिये कहीं ट्वीट डिलीट न करना पड़ जाये॥

इसके साथ ही रविंद्र साहू ने जावेद हबीब की बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वाली तस्वीर साझा की है.

गौरतलब है कि जावेद हबीब एक मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट हैं. बाल काटने के लिए वो लोगों से खूब सारा पैसा चार्ज करते हैं. भारत के कई बड़े शहरों में उनकी फ्रेंजाइजी है. हाल ही में उत्तर प्रदेश के बागपत में रहने वाली एक महिला ने जावेद हबीब पर आरोप लगाया है कि जावेद हबीब ने बाल काटते वक्त उसके ऊपर थूका..

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बीते 3 जनवरी का है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सेमिनार हुआ था और इसी दौरान जावेद हबीब ने एक महिला को बाल काटने के लिए स्‍टेज पर बुलाया और उसके बाल काटने के दौरान बालों पर थूक दिया.

जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने जावेद हबीब की इस हरकत के मामले में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना को पत्र लिखा है और जावेद हबीब के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है. इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग ने जावेद हबीब को नोटिस भी जारी किया है…

थूक कटिंग में फंसे जावेद हबीब ने एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी है. लेकिन हिंदू संगठन गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं…

ऐसी बातें सामने आ रही है कि महिला आयोग के शिकायत के बाद जावेद हबीब की मुश्किलें बढ़ सकती है आगे देखना होगा कि जावेद हबीब को माफ किया जाएगा या उन पर सख्त कार्रवाई होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button