MP में वचन पत्र शुरू हुई सियासत: कांग्रेस बीजेपी ने एक-दूसरे पर लगाया कॉपी करने का आरोप

भोपाल। मध्यप्रदेश में सिधानसभा चुनाव में फ़तेह करने के लिए राजनैतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में जुटी हुई हैं। साथ ही सत्तारुड़ पार्टी और विपक्ष चुनाव के पहले लोक लुभावन घोषणा पत्र बनाने में जुट गए है। इसी कड़ी में प्रदेश में वचन पत्र वर्सेस दृष्टि पत्र की राजनीति शुरू हो गई है। सत्ता पक्ष बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने एक-दूसरे की प्लानिंग कॉपी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने सत्ता पक्ष बीजेपी पर नकल करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष अवनीश बुंदेला ने कहा कि कांग्रेस के वचन पत्र की कॉपी बीजेपी करती है। इसी तरह कमलनाथ सरकार की योजनाएं भी बीजेपी ने कॉपी की है।
कांग्रेस के इस आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता राजपाल सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस ने तो दीनदयाल उपाध्याय जी को भी कॉपी किया है। बीजेपी संगठन के पद कॉफी किए हैं। हमारा मंडल कॉपी कर मंडलम कर लिया। हमारे दीनदयाल की बातें कमलनाथ ट्वीट करते हैं। कांग्रेस नकल तो कर लेती है लेकिन अकल नहीं लगाती है।




