कमलनाथ के राज में, बदमाशों के हौसले बुलंद !

सतना : फर्ज कीजिए अगर पुलिस पर ही लगातार हमले हो रहे हो तो ऐसे में पुलिस आम जनता की रखवाली कैसे करेगी ! दरअसल ताजा मामला सतना से जुड़ी हुई है जहां सिटी कोतवाली थाना के अंतर्गत सर्किट हाउस चौराहे पर टीआई की मौजूदगी में ही एक सिपाही के ऊपर गाड़ी चढ़ा कर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने अपनी गाड़ी से पुलिस वाहन को टक्कर मारी। वाहन में उस वक्त टीआई भी मौजूद थे। यह तो शुक्र मनाइए किसी को चोट नहीं आई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से चलते निकले। दरअसल या घटना गुरुवार 27 फरवरी की रात 11:50 बजे सर्किट हाउस चौराहे पर रामा रेजिडेंसी होटल के सामने हुई।
क्या था मामला
दरअसल रामा रेजिडेंसी होटल के सामने सिल्वर कलर की स्कॉर्पियो गाड़ी संदिग्ध परिस्थिति में खड़ी थी।जिसे देखकर टीआई संतोष तिवारी ने आरक्षक चालक रामभान तिवारी को जांच के लिए भेजा उसी दौरान अकाश द्वेदी भी आ गया।स्कॉर्पियो मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद बदमाशों ने रामभान के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी तथा पुलिस वाहन में टक्कर मारकर बदमाश भागते निकले। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। जिस पर आईपीसी की धारा 353, 307, 427, 294 और 34 में केस दर्ज कर लिया गया है।




