किसान आंदोलन :- पानी से खेलने वाले किसानों पर पानी छोड़ डरा रही है पुलिस प्रशासन, लाठीचार्ज के साथ छोड़े जा रहे आंसू गैस के गोले, किसान रुकने को तैयार नहीं

किसान आंदोलन :- पानी से खेलने वाले किसानों पर पानी छोड़ डरा रही है पुलिस प्रशासन, लाठीचार्ज के साथ छोड़े जा रहे आंसू गैस के गोले, किसान रुकने को तैयार नहीं  

द लोकनीति डेस्क:गरिमा श्रीवास्तव 
कृषि कानूनों ​के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसान कर्ण झील क्षेत्र के पास पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए. किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन को देखते हुए दिल्ली-गाज़ीपुर बॉर्डर पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ASP ने बताया,”हम लोगों का प्रयास है कि किसानों को यही रोककर उसने वार्ताकर उनकी जो बाते हैं उसे ज्ञापन के रूप में लेकर उसे आगे भेज दें। “

इस आंदोलन के दौरान दिल्ली कूच कर रहे किसानों के साथ फतेहाबाद में बड़ा हादसा हुआ। जहाँ ट्रेक्टर की टक्कर हो गई। तो वहीं इस पूरे आंदोलन को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को बातचीत करने के लिए बुलाया है। 
 
Exit mobile version