पुलिस बनी मसीहा, फांसी पर लटक रहे युवक की बचाई जान, यहां का मामला

नरसिंहपुर/गाडरवारा से दीपक अग्रवाल की रिपोर्ट – यूं तो पुलिस पर लापरवाही के आए दिन आरोप लगते हैं, लेकिन बीती रात गाडरवारा के दो पुलिस जवानों ओर डायल 100 के ड्राइवर की तत्परता के कारण एक युवक की जान बच गई। युवक की जान बच जाने पर परिजनों ने जहां राहत की सांस ली। वहीं पुलिसकर्मियों का आभार मानते हुए वे नहीं थक रहे हैं। गाडरवारा थाना प्रभारी एस आई राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि विवेकानंद वार्ड पर हमारी डायल 100 अपनी पॉइंट पर खड़ी हुई थी जिस पाइंट पर आरक्षक मोसम राय संतोष लमानिया अपनी ड्यूटी पर तैनात थे।
तभी अचानक एक व्यक्ति दोड़ कर आया और मोके पर उपलब्ध आरक्षक मोसम राय से कहने लगा की मेरे जीजा जी ने अंदर से कमरे का दरवाजा लगा लिया और खुदकुशी करने की कोसिस कर रहे है। आरक्षक मोसम राय ने अपनी समझदारी का परिचय देते हुए मोके पर पहुच कर सैनिक संतोष लमानिया ओर डायल 100 के पायलट मनीष वर्मा ओर परिजनो की मदद से दरवाजा तोड़ा ओर फंदे पर लटकते हुए व्यक्ति को उतार कर डायल 100 की मदद से शासकीय अस्पताल गाडरवारा में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने युवक की जान बचा कर समाज में पुलिस का कद बढ़ाया हैं।
.jpeg)


.jpeg)
