सभी खबरें

नर्मदा में अवैध रेत खनन पर पहुंची पुलिस, दो ट्रैक्टर जब्त

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – : जिले में सक्रिय रेत खनन माफिया को अब पुलिस-प्रशासन का डर भी नहीं रह गया है। ग्वारीघाट के ललपुर में नाव लगाकर रेत खनन हो रहा था। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर दो नाव को नष्ट कर दिया और दो ट्रैक्टर जब्त कर लिए है।साथ में एक आरोपी को मौके में पकड़ लिया है।अब उसे लेकर पुलिस थाने ले जाने लगी तो उसके भाई ने ललपुर में टीम से उलझ गया। उसने भाई को पुलिस के चंगुल से छुड़ाने की पूरी कोशिश की। पुलिस ने मामले में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रकरण भी दर्ज किया है। उधर, बेलखेड़ा पुलिस ने भी रेत चोरी में एक डम्पर और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए है।

ललपुर में  चल रहा था अवैध रेत खनन – :

ग्वारीघाट के टीआई(TI) राकेश तिवारी(Rakesh tiwari) ने कहा कि ललपुर में नर्मदा नदी से अर्पित यादव द्वारा रेत खनन की सूचना मिलने पर दबिश दी गई थी। एसआई(SI) अनिल गौर, आरक्षक अरुण, अजय, राकेश, मुकेश मसराम, मुकेश शुक्ला पहुंचे थे। वहा पर नर्मदा में दो नाव लगाकर मजदूर  पानी से रेत निकाल कर नाव में लोड की जा रही थी। पुलिस को देख मजदूर और दो ट्रैक्टर चालक भाग निकले। मौके पर से अर्पित यादव को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए रेत लोड दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिया। दोनों नाव को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।

बेलखेड़ा में भी हुई कार्रवाई – :

 बेलखेड़ा पुलिस ने सुनाचर नर्मदा नदी के घाट पर दबिश देकर ट्रैक्टर एमपी(MP) 20 एबी(AB) 4505 को जब्त कर लिया। चालक भागने में सफल रहा। ट्रॉली में रेत भरी मिली। इसमें एक तरफ श्री पटेल कृषि फार्म सुनाचर और दूसरी ओर विश्वकर्मा इंजी वक्र्स तेंदूखेड़ा लिखा है।और मनकेड़ी घाट पर दबिश देकर डम्पर एमपी(MP) 20जीए(GA) 7699 को जब्त किया। चालक नीमखेड़ा निवासी लक्ष्मण बर्मन ने कहा कि मालिक मनोज सिंह पटेल के कहने पर रेत भर रहा था। उसके पास कोई रॉयल्टी नहीं मिली है। पुलिस ने दोनों ही प्रकरणों में रेत चोरी व खनिज अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button