भड़काऊ भाषण के आरोपी शरजील को ढूंढ रही 6 राज्यों की की पुलिस, अब तक है फरार

भड़काऊ भाषण के आरोपी शरजील को ढूंढ रही 6 राज्यों की की पुलिस, अब तक है फरार

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शाहीन बाग प्रदर्शन का सूत्रधार और भड़काऊ भाषण देने वाला शरजील अब तक फरार है। बता दें कि शरजील जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सटी (जेएनयू) के शोध का छात्र है साथ ही इसके खिलाफ कई राज्यों में देशद्रोह का केस दर्ज है. शरजील इमाम अपने भाषण के बाद से फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अलग-अलग राज्यों में छापेमारी अभियान चला रही है, लेकिन अबतक शरजील का कुछ पता नहीं चल पाया है.

शरजील का भाई को लिया गया हिरासत में

पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई, बिहार की राजधानी पटना और दिल्ली में छापेमारी कर रही है. शरजील इमाम की तलाश में पुलिस की अपराध शाखा की पांच टीमे लगाई गई हैं. दिल्ली के शाहिन बाग आंदोलन के सूत्रधार शरजील इमाम के पैतृक आवास पर पुलिस ने एक बार फिर देर रात छापेमारी की. इस कार्रवाई में पुलिस ने शरजील के भाई मुजम्मिल इमाम को हिरासत में लिया है. बता दें कि दिल्ली में शरजील के समर्थन में जामिया के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं.

 

Exit mobile version