होशंगाबाद : गरीब ने दिन भर मेहनत कर 150 कमाए थे, ID कार्ड होने के बावजूद पुलिस ने 500 का चालान काट दिया

होशंगाबाद

लॉकडाउन और कोरोना वायरस ने मजदूरों कि कमर तोड़कर रख दी है। उनकी रोज़ी-रोटी तो छिन ही गई है। अब तो कई मजदुर दाने-दाने को तरस रहे हैं। लेकिन ऐसे समय में भी प्रदेश का पुलिसिया विभाग अपनी हरकतों और ओछी मानसिकता दिखाने से बाज़ नहीं आ रहा है। ताजा मामला होशंगाबाद जिले के पिपरिया का है। यहाँ मजदूरों को SDM द्वारा ID कार्ड दिया गया है ताकि वे अपनी रोज़ी-रोती बिना किसी परेशानी के जुगाड़ सकें। इसके बावजूद पुलिसवाले इनसे हर्जाना वसूल रहे है। 

होशंगाबाद जिले के पिपरिया तहसील के पुलिस कर्मियों द्वारा मनमानी हो रही है। दरअसल मंगलवारा बाज़ार थाने के पास उन लोगों का जबरदस्ती चालान काँटा जा रहा है जिनके पास अनुमति के लिए दिया गया ID कार्ड है। यह कार्ड पिपरिया तहसील से SDM ऑफिस द्वारा जारी किया गया है। लेकिन इसके बाव्जोइओद गलत तरीके से मजदूरों का शोषण क्र उनका चालान काटा जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले एक मजदूर अपने कार्य के लिए जा रहा था। बचारा दिन-भर की मेहनत के बाद  100-150 रुपए कमाकर कर लौटा था। लेकिन मंगलवार बाज़ार थाने के पास उसे रोककर, पुलिसवालों ने उसका 500 रुपए का चालान काट दिया गया।

पिपरिया से दिलीप सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट 

Exit mobile version