पुलिस को मिली बड़ी सफलता गाड़ी चोरी कर गर्लफ्रेंड को देने वाला चोर गिरफ्तार। 

माध्यप्रदेश/भोपाल:– घटना मध्यप्रदेश के राजधानी की है जहां एमपी नगर क्षेत्र में आए दिन वाहन चोरी की घटनाएं होती रहती हैं वही लगातार चोरी की घटनाएँ हो रही थी पुलिस ने चोरी कि घटना को संज्ञान में लिया एमपी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया के निर्देशन में टीम गठित की गई।जिसके बाद टीम ने चोरों को ढूंढने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है। संदेही बबलू शाह और इशाक खां से कड़ी पूछताछ की जिसमें दोनों आरोपियों ने वाहन चोरी करना कबूल किया। आरोपियों के मुताबिक 2015 मैं एक वाहन चोरी किया और 2019 में दो वाहन चोरी किए साथ ही 2021 के इसी महीने एक वाहन चोरी किया। आरोपी ने बताया कि होटल और ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ियां चोरी करता था।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि एक आरोपी जिसका नाम बबलू शाह था वह अपनी गर्लफ्रेंड को गाड़ी देने के लिए चोरी किया और भोपाल में लगातार चोरी की घटना बढ़ती जा रही थी जिस कारण से आरोपी भोपाल के बाहर गाड़ी ले जाने में नाकाम रहे। गौरतलब है कि दोनों चोर भोपाल से बाहर के रहने वाले हैं वह लोग बस से आकर हलालपुरा बस स्टैंड पर उतरते हैं और वहां से लोकल बस में बैठकर एमपी नगर में खड़े दोपहिया वाहनों का लॉक तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। पुलिस द्वारा अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और चोरी का मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही की गई है। 

Exit mobile version